Text Size

20210904 जे.एस.एस.एस वर्ल्डवाइड ऑनलाइन रिट्रीट को संबोधन

4 Sep 2021|Duration: 00:19:38|हिन्दी|सार्वजनिक वक्तव्य|Transcription|Śrī Māyāpur, India

मूकं करोति वाचालं पङ्गुं लङ्घयते गिरिं ।
यत्कृपा तमहं वन्दे श्री-गुरुम् दीन- तारणम्
परमानन्द माधवम् श्री चैतन्य ईश्वरम्॥
हरि ॐ तत् सत्॥

जगन्नाथ कीर्तनानंद दास, आतिथेय : आप कैसे हैं गुरु महाराज?

जयपताका स्वामी : शारीरिक रूप से या आध्यात्मिक रूप से? मैं अभी भी अपने दाहिने पैर में एक सेल्युलाइटिस से पीड़ित हूं। नहीं तो मुझे प्रतीत होता है कि मैं ठीक हूं।

जगन्नाथ कीर्तनानंद दास : आप एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो हम सभी को प्रेरित करते हैं। आपने हम दिखाया है कि इतनी सारी शारीरिक समस्याओं के होते हुए भी भक्तों की देखभाल कैसे कर सकते है। आप हम सभी को प्रेरित करते है परन्तु देखभाल के संबंध में आप अपने शिष्यों से क्या देखना चाहेंगे?

जयपताका स्वामी : मैं जेएसएसएस कार्यक्रम का अत्यंत आभारी हूं, वे शिष्य के माध्यम से शिष्य तक पहुंच रहे हैं, और यह भी अति महत्वपूर्ण है। जैसा कि शचि जननी देवी दासी ने उल्लेख किया है, मैं जेपीएस केयर से संपर्क करने का प्रयास कर रहा हूं। तो शिष्यों की देखभाल करने का ये मेरा एक प्रयास है परंतु JSSS एक ऐसा कार्यक्रम है जहाँ शिष्य अन्य शिष्यों की सहायता मदद करते हैं, और साथ ही वे अपने कुछ अनुभव भी साँझा कर सकते हैं और जो लोगों को प्रेरित करने सहायता करते हैं। शचि जननी की प्रस्तुति में कुछ श्रेणियां अनुपस्थित हैं, जैसे कि शिक्षा शिष्य भी हैं। वे अन्य गुरुओं के शिष्य भी हो सकते हैं, परन्तु वे मुझे एक शिक्षा गुरु के रूप में देखते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे पास एक से अधिक शिक्षा गुरु हो सकते हैं, अतः जो कोई भी मुझे अपने शिक्षा गुरु के रूप में स्वीकार करता है, मैं उनकी देखभाल करना चाहता हूं, और वे भी जिन्होंने मुझे उनकी देखभाल करने के लिए कहा क्योंकि वे श्रील प्रभुपाद के निर्देशों की पूर्ति करने में मेरी सहायता करते हैं। संभवतः वे शिष्य, या आकांक्षी या शिक्षा न हों, किंतु वे सहायता करना चाहते हैं या वे मेरी सहायता चाहते हैं। ऐसे में उनका भी ध्यान रखना आवश्यक है। तो अब हम देखते हैं कि काशदेश में अन्य गुरुओं के कई शिष्य हैं जिन्होंने मुझे शिक्षा गुरु के रूप में, या नए द्वारका या अन्य स्थानों पर, स्वीकार किया है। तो ऐसे ही विश्व भर में, शिक्षा के शिष्य हैं। किंतु मूल रूप से जैसे, शाम 5.30 बजे मैंने गौड़ सारस्वत ब्राह्मण समुदाय को एक कार्यक्रम दिया और मेरे पास सैकड़ों लोगों में से 13 दीक्षित शिष्य थे। एक ने मुझसे पूछा कि उन्होंने 2002 में दीक्षा ली थी, परंतु वे अभी भी भौतिक समस्याओं से पीड़ित हैं। तो ऐसा लगता है कि उन्हें अपेक्षा थी कि यदि वह दीक्षा लेते हैं, तो कोई और भौतिक समस्या नहीं होगी। किंतु मैंने उनसे कहा कि ऐसा नहीं है। भगवान् श्री कृष्ण भगवद् गीता में बताते हैं कि यह जगत दु:खालयम अशाश्वतम है। तो हमें प्रतीत होता है कि यद्यपि हम कुछ भौतिक कष्टों से पीड़ित हैं , यह और भी बुरा हो सकता था होना किंतु श्री कृष्ण ने इसे कम कर दिया था।

तो मैंने एक उदाहरण दिया, कि आज कई दिनों के पश्चात् मैं कुछ व्यायाम करने के लिए पूल में गया। किंतु उस सेल्युलाइटिस के कारण मेरे पैर में पीड़ा हो रही थी। तब मैं सोच रहा था कि कैसे चैतन्य-चरितामृत के आदि लीला के ७ वें अध्याय में, कैसे भगवान् चैतन्य और उनके सहयोगी, पंच-तत्व, उन्होंने कहा कि जब पूरा संसार कृष्ण भावनामृत से प्रवाहित हुआ था, वे परम उल्लासित बन गए, वे परमानंदी बन गए या दिव्य आनंद से उन्मादीत हो गए। और मैं सोच रहा था कि इस तरह पंच-तत्त्व को प्रसन्न करना कितना अच्छा होगा! मैं हंसने के अतिरिक्त कुछ नहीं कर सकता था, उनके प्रसन्न होने के विषय में चिंतन कर के मुझे अति प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है । किंतु साथ ही मेरे पैर में पीड़ा हो रही थी। तो मुझे अनुभव हुआ कि यह भौतिक पीड़ा आपके आध्यात्मिक आनंद से संलग्न नहीं है। मैं शरीर नहीं हूं, मैं मन नहीं हूं, मैं आध्यात्मिक मंच पर सुख और भौतिक मंच पर दु:ख का आनंद ले रहा था।

यह बच्चों और युवाओं के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसे प्रस्तुत करने के लिए मैं गौरांगी देवी को धन्यवाद देता हूं। तो मैं बता रहा था कि कैसे लोगों को यमदूतों से बचाया जा सकता है। चेन्नई में उनके पास श्रील प्रभुपाद को अलग-अलग भिन्न भिन्न प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्ति वृक्ष समूहों का एक दिन था। उनमें से एक नाटक था। और दो यमदूत यमराज से उलाहना दे कर रहे थे। कि वे लोगों को नरक में ले जाना चाहते थे, परन्तु वे हरे कृष्ण का जप कर रहे हैं, हम उन्हें नहीं ले सकते। दूसरे ने कहा, उनके घर में भी वे अपने मंदिर रखते हैं, उनके पास जगन्नाथ हैं, उनके पास कृष्ण हैं। हम उन्हें नहीं ले सकते। हम क्या करने वाले है? हमें दूसरी नौकरी ढूंढनी होगी! हा! यह कितना अच्छा था, वह नाटक! हा हा! इस प्रकार बच्चे नाटीका का प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए हम लोगों को यमदूतों से बचने में सहायता करना चाहते हैं। भगवान् के पास वापस घर जाओ। इसलिए, जेएसएसएस मेरी सहायता कर सकता है, यदि कोई मेरी सहायता करता है, तो मैं डेटाबेस पर शिष्यों को एक संदेश भेजना चाहता हूं, विशेषकर जन्माष्टमी और आने वाली राधाष्टमी पर, परन्तु हमारे पास अद्यतित डेटा नहीं है। अधिकांश ईमेल वापस बाउंस हो जाते हैं। अतएव यदि आप सहायता कर सकते हैं जैसा कि शचि जननी देवीदासी ने कहा, हमें संपर्कों को अपडेट करने की आवश्यकता है। ऐसे में अलग-अलग लोग इसमें सहायता कर रहे हैं। परजेएसएसएस इसमें भी सहायक हो सकता है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद। आपकी पत्नी का स्वास्थ्य कैसा है?

जगन्नाथ कीर्तनानंद दास : अंतिम प्रश्न गुरु महाराज, यहाँ सबका स्वास्थ्य अच्छा है गुरु महाराज और हम आपको उनकी प्रगति का एक ईमेल भेजेंगे। यूके में हमारा एक सदस्य था जो वास्तव में आत्महत्या करने के विषय में की सोच रहा था। किंतु समय रहते बचा लिया गया। जब ऐसा होता है तो यह सुनकर वास्तव में अत्यंत पीड़ा होती है, अतः नंबर 1 ऑनलाइन ऐसा अनुभव कर रहा है, उन्हें क्या करना चाहिए? और दूसरी बात, हम शिष्य होने के नाते, हम उनकी सहायता कैसे कर सकते हैं?

जयपताका स्वामी : सर्वप्रथम उन्हें जो करना चाहिए, वह यह नहीं है। आत्महत्या मत करो। प्रथम दीक्षित भक्त भूत बनेगा और दूसरा दीक्षित ब्रह्म राक्षस बनेगा । तो ऐसा मत करो। कभी-कभी मुझे ईमेल दिखाई देते हैं कि मैं आत्महत्या करना चाहता हूं और किसी कारण से मेरे सचिव मुझे तुरंत नहीं दिखाते हैं। मुझे ज्ञात नहीं कि उन्हें क्या करना चाहिए। वे इसे मेरे पास, जेपीएस केयर को, स्थानीय जेएसएसएस को विवरण भेज सकते हैं, और यदि वे कोई बड़ी भावनात्मक समस्या या किसी आवश्यकता में अनुभव कर रहे हैं, तो हमें यह देखना चाहिए कि हम उनकी सहायता कैसे कर सकते हैं। यदि वे अपने विषय को अत्यावश्यक बताते हैं, और मुझे कुछ पत्र मिल रहे हैं, तो वे विशेष रूप से आत्महत्या नहीं कहते हैं, किंतु वे कहते हैं कि उन्हें कुछ समस्या हो रही है। यद्यपि उन्हें पति-पत्नी की समस्या है। तो हमारे पास लोग हैं, हमारे पास भक्त हैं जिन्होंने स्वेच्छा से इस विषय में सहायता की है। और मेरे पास कुछ मनोवैज्ञानिक हैं जिन्होंने आवश्यकता पड़ने पर परामर्श करने के लिए स्वेच्छा से काम किया है। अतः विभिन्न प्रकार से हम उनकी सहायता करने का प्रयास कर सकते हैं। किंतु यदि ये विचार मन में आ रहे हैं तो यह वास्तव में यह अति भयानक है। हो सकता है कि कोई सूक्ष्म इकाई कंपनी चाहती हो और अनुरोध कर रही हो, इसे करें! कोई लाभ नहीं। उसी स्थान पर आप जितने समय तक शरीर में रहते हैं, उतने समय तक आप भूत बनकर रहते हैं, किंतु आपको चेतना नहीं रहेगी। आपके पास अपनी मनोबुद्धि है। यही सारी समस्या है।

जयपताका स्वामी : बहुत-बहुत धन्यवाद । मुझे भक्ति पुरुषोत्तम स्वामी, रेवती रमन प्रभु और रामबरू माताजी को धन्यवाद देना चाहिए। मैंने सुना है कि रामबरू माताजी अमेरिका के वर्जीनिया में चैपलिन में हैं। चैपलिन मुझे लगता है, यह कई लोगों के लिए अलग आध्यात्मिक और भावनात्मक देखभाल प्रदान कर रहा है। मैं JSSS कार्यक्रम के लिए भी अत्यंत आभारी हूं, यदि वे श्रील प्रभुपाद लीला साझा करते हैं, तो यह भी अच्छा होगा। यद्यपि विशेष रूप से उनकी व्यास पूजा के आसपास, श्रील प्रभुपाद पर कुछ कहना अच्छा होगा। हाल ही में मुझे कुछ यूरोपीयन भक्तों ने JSSS कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया था। यदि मुझे किसी स्थान पर आने के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो मैं वहां जाने का प्रयास करूंगा, अन्यथा विषम समय होने पर मैं कुछ वीडियो क्लिप भेजने का प्रयास करूंगा। हरे कृष्ण!

- END OF TRANSCRIPTION -
Transcribed by हिंदी अनुवाद अजित मधुसूदन दास द्वारा
Verifyed by प्रिती उपाध्याय द्वारा सत्यापित
Reviewed by धर्मात्मा निताई दास द्वारा समीक्षित

Lecture Suggetions