मुकं करोती वाचालम पंगुं लंघयते गिरीम
यत-कृपा तम अहम् वन्दे श्री-गुरुम दीन- तारणम
परमानंद: माधव: श्री चैतन्य ईश्वरम॥
हरि ओम तत सत ॥
कौन्तेय दास (अतिथेय): आपका हार्दिक स्वागत है। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद।
जयपताका स्वामी: मैं आपके साथ खुश हूं । मैं श्रील प्रभुपाद को अपना दंडवत प्रणाम करता हूं।
कौन्तेय दास: कृपया हमें बताएं कि आप जीबीसी (GBC) कैसे बने?
जयपताका स्वामी: 1977 में कृष्ण कृपा मूर्ति अभय चरणारविन्द भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद ने मुझे जीबीसी के रूप में नामित किया था। और निश्चित रूप से हम GBC की भूमिका निभाते हुए सहायक GBC की एक प्रणाली से गुज़रे, कार्यवाहक GBC, और अंतिण निर्णय होने में 3 साल लग गए। मुझे लगता है कि मैं श्री प्रभुपाद द्वारा नियुक्त किया जाने वाला अंतिम जीबीसी था।
कौन्तेय दास: मई 1977 में वृंदावन में आप श्रील प्रभुपाद के साथ उनकी अंतिम बैठकों में भी थे।
जयपताका स्वामी: गौरा पूर्णिमा में भी हमारी GBC बैठक थी और तब श्रील प्रभुपाद वहीं थे और उस समय, उन्होंने हमें यह नहीं बताया कि वह जा रहे हैं। और अलग-अलग कारणों से उन्होंने मुझे GBC के रूप में नियुक्त किया। उस समय मेरा क्षेत्र सिर्फ पूर्वी भारत था। बंगाल, बांग्लादेश और उड़ीसा।
कौन्तेय दास: आप पिछले 44 वर्षों से जीबीसी पर हैं। आप तब और अब के जीबीसी के कार्य pransli में क्या अंतर देखते हैं।
जयपताका स्वामी: निश्चित रूप से, जीबीसी की बैठकें गोपनीय थीं और यद्यपि मैं मायापुर में था, और श्रील प्रभुपाद की सेवा कर रहा था, मुझे यह पता नहीं था कि जीबीसी की भैठकों में क्या होता है! बड़ा रहस्य था। फिर 1977 में मैंने अपनी पहली जीबीसी बैठक में भाग लिया। मैं थोड़ा परेशान था, कि उनके पास वास्तव में आदेश, पालन करने या प्रोटोकॉल का कोई नियम नहीं था। एक व्यक्ति दूसरे पर चीखते थे। अब वे सख्त नियमों और व्यवस्था का पालन करते हैं। यदि कोई बोलना चाहता है तो उसे अपना हाथ उठाना होगा और बोलना होगा। तो उस तरह एक पूरी व्यवस्था है, और बैठकें बहुत अधिक कृष्ण भावनाभावित हैं । हम श्रील प्रभुपाद की प्रार्थना के साथ शुरुआत करते हैं और हम श्रील प्रभुपाद पुस्तकों से पढ़ते हैं। निश्चित रूप से, इन सब बातों को अब सहज माना जाता है, परन्तु शुरुआत में, दुर्भाग्य से, बहुत कम लोग बचे हैं जिन्हें शायद याद हो, लेकिन उस समय की बैठकें कुछ अधिक अनौपचारिक थीं।
कौन्तेय दास: एक बार आपने मुझे बताया था कि कैसे अध्यक्ष अपनी लकड़ी की छड़ी धातु की बाल्टी पर मारते थे।
जयपताका स्वामी: हाँ, जब मैं गया था, कीर्तनानंद अध्यक्ष थे और उनके पास उनकी चलने की छड़ी थी, और ध्यान आकर्षित करने या आदेश प्राप्त करने के लिए, उन्होंने अपनी छड़ी को पानी की बाल्टी से मारा! फिर हमें धीरे-धीरे कुर्सियाँ और मेजें मिलीं। फिर अगर कोई बहुत ज्यादा भावुक हो गया या क्या कहना है, तो अध्यक्ष के पास एक छोटा कुत्ता, भरवां खिलौना था, उस व्यक्ति को पागल कुत्ते का पुरस्कार देने के लिए, उसे पुरस्कार मिला, पागल कुत्ते का पुरस्कार। अब मुलाकातें ऐसी नहीं हैं। वे बहुत शांत हैं, मैं कहूंगा कि बहुत उपयुक्त है।
कौन्तेय दास: एक जीबीसी के रूप में आपके इतने वर्ष में, एक क्षेत्रीय सचिव के रूप में और जीबीसी निकायों और बैठकों के सदस्य के रूप में, जीबीसी के रूप में आपके पास सबसे कठिन अनुभव, अवधि या घटना क्या था?
जयपताका स्वामी: ठीक है, मैं दो बातें कहूंगा । सबसे पहले, श्रील प्रभुपाद को खोना- यह अवर्णनीय स्थिति है । मैं कवचित एक या दो वर्ष के लिए आघात की स्थिति में था, कम से कम, क्योंकि हम पूरी तरह से श्रील प्रभुपाद पर निर्भर थे। वह हमारे असली जीबीसी की तरह थे, और हमने सिर्फ उनकी शरण में सेवा की थी। और अचानक वह चके गये, और यह हमारे लिए बहुत हैरान करने वाला था, हमें वास्तव में क्या करना चाहिए। वह शायद अतुलनीय रूप से सबसे कठिन समय था। उसके बाद, मेरे कई जीबीसी सहयोगियों का नैतिक पतन हुआ था, वे संन्यासी प्रतिज्ञाओं का अनुरक्षण करने में सक्षम नहीं थे, एक बड़ा था, परिस्थिति अधीन जीबीसी गुरु उस समय गृहस्थ थे, लेकिन फिर उन्हें जोन्स के साथ रहने के लिए कहा गया या कुछ और। एक अमेरिकी कहावत है कि जोन्स के साथ रहो, मतलब साथियों के साथ रहो। किसी ने ये संन्यासियों के लिए कहा, इसलिए गृहस्थों ने सोचा कि उन्हें संन्यास लेना होगा, परंतु संन्यास लेना अलग बात है और गृहस्थ आश्रम से संन्यासी आश्रम में बदलना इतना सरल नहीं है। इसने हमारे आंदोलन को एक तरह की अराजकता में छोड़ दिया। तो वह दूसरा सबसे कठिन वर्ष था।
कौन्तेय दास: वह ज्यादातर शुरुआती 80 के दशक में होगा?
जयपताका स्वामी: मुझे नहीं पता - 80 के दशक के मध्य में हो सकता है। मुझे याद है, 1987 मैं।
कौन्तेय दास: बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि इस्कॉन के कायदे/ नियम कदाचित अपेक्षाकृत अधिकतर आपके द्वारा लिखे गए हैं, प्रस्ताव आपने जीबीसी को प्रस्तुत किए हैं। तो आपने उन मामलों में कैसे व्यवहार किया जहां आप जीबीसी के प्रस्तावक हैं परंतु जीबीसी को यह पसंद नहीं आया, इसे स्वीकार नहीं किया?
जयपताका स्वामी: पहली बात यह थी कि हाँ, मैंने श्रील प्रभुपाद के आदेश के नियमों और व्यवस्था के विभिन्न नियमों का अध्ययन किया और फिर उसे अपनी विशेष स्थिति के अनुसार अनुकूलित किया। और उन्होंने मुझे 'संसदीय' कहा। क्योंकि वास्तव में कोई व्यवस्था नहीं थी। निश्चित ही, आपके द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिए विशिष्ट - क्या होगा यदि मैंने प्रस्ताव दिया था और जीबीसी ने स्वीकार नहीं किया था। ऐसा बहुत बार होता है, फिर मैं इसे थोड़ा सा परिवर्तित कर दूंगा और इसे फिर से प्रस्तुत कर दूंगा! कुछ इस तरह के प्रस्ताव शायद 3 साल के लिए प्रस्तुत किए गए थे, और शायद तीसरे वर्ष में यह इतना बदल गया कि सभी को यह पसंद आया और फिर यह पारित हो गया! अब हमारी व्यवस्था यह है कि हम एक प्रारंभिक प्रस्ताव लेते हैं, इसे जनप्रतिनिधि देखते हैं और लोग उस पर टिप्पणी करते हैं। इस तरह, स्वाभाविक रूप से कुछ और परीक्षण से गुजरता है। पूरी प्रक्रिया सामान्य रूप से होती है, परिवर्तन पूरी प्रस्ताव प्रक्रिया में होते हैं। जैसे की एक प्रस्ताव मैं हार गया, अगले साल मैंने एक और प्रस्ताव रखा या दो साल बाद, और वह स्वीकार कर लिया गया।
कौन्तेय दास: तो अगर मैंने आपको सही ढंग से समझा तो यह लोगों के नए विचार, नए दृष्टिकोण से परिचित होने का सवाल था और आप एक दो तीन वर्षों में चीजों को स्वीकार करने के लिए देख रहे थे, साथ ही इसे और अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए कुछ संशोधन कर रहे थे, और रुचिकर।
जयपताका स्वामी: मुझे याद है कि एक समस्या थी जिसमें मुझे श्री श्रीमान रवींद्र स्वरूप प्रभु की सहायता मिली थी। वह समझ गये कि मैं क्या चाहता हूं, और उन्होंने इस तरह प्रस्तुत किया कि जीबीसी स्वीकार कर सके। तो इसका एक हिस्सा कुछ विवरणों को बदलने के लिए थोड़ा लचीला होना था। वैसे भी मैंने सुना है कि आपके कई प्रश्न हैं, इसलिए।
कौन्तेय दास: पिछले 3 या 4 एपिसोड के लिए हमने उस पर ध्यान केंद्रित किया जिसे "क्षेत्रीय आचार्य दिवस" कहा जाता है। स्क्रीन पर आपको 1978 की एक तस्वीर दिखा सकते हैं। मायापुर में जीबीसी का सामूहिक चित्र। वही जगह, एक और तस्वीर जहां प्राथमिक 11 दीक्षा देनेवाले आध्यात्मिक गुरु या आचार्य थे। मेरा सवाल यह है कि हम इस सिद्धांत की खोज कर रहे हैं, मायापुर अलग कैसे था, क्योंकि यह पहले से ही दो गुरुओं के साथ शुरू हो चुका था?
जयपताका स्वामी: जैसा कि मैंने कहा, श्रील प्रभुपाद के जाने के बाद बहुत भ्रांति थी। और इसलिए उन्होंने 11 आचार्य या 11 दीक्षा गुरु बनाए थे । तो, विश्व के अधिकांश या कुछ हिस्सों में, मान लीजिए कि जीबीसी के कुछ क्षेत्रीय सचिव थे, लेकिन वे गुरु नहीं थे। इसलिए उन्हें अपने नए भक्तों को दीक्षा देने के लिए किसी गुरु को अपने क्षेत्र में बुलाना पड़ा। तो, परिणाम स्वरूप मायापुर अद्वितीय था क्योंकि हमारे पास दो गुरु थे । मुझे याद है कि मुझे वहां गैर गुरु जीबीसी द्वारा दक्षिण अमरीका जाने के लिए कहा गया था। तब हृदयानंद महाराज ने मुझे दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं जा सके। और उन्होंने अच्छा चिंतन किया क्योंकि मैं भारत और दक्षिण एशिया में काम कर रहा हूं, इसलिए मैं लैटिन अमेरिका की स्थिति का प्रबंध करना में सक्षम हूं। तो उन्होंने मुझे पेरू, चिली, बोलीविया, विभिन्न देशों में जाने के लिए कहा। तो हमारे पास एक ऐसी स्थिति थी जहां हमारे पास ३० विभाग हो सकते थे परंतु केवल 11 गुरु थे। तो हम क्षेत्रीय गुरु बन गए। यही स्थिति थी। लेकिन मायापुर में, आप पसंद कर सकते थे । उनके दो गुरु थे, इसलिए वे किसी एक को पसंद कर सकते थे। निश्चित ही, हमारी वर्तमान व्यवस्था यह है कि आप विश्व के किसी भी हिस्से में कोई भी गुरु पसंद कर सकते हैं। परंतु उस समय, शायद आपको एक ऐसे गुरु को लेने के लिए अधिक प्रोत्साहित किया गया जो पहले से ही उपलब्ध था। अगर आप किसी दूसरे गुरु से दीक्षा लेना चाहते है (जो क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है), वह स्वीकृत नहीं किया गया, तो कुछ स्थानों पर उन्हें यह पसंद नहीं आया। यह एक तरह से भ्रमित करने वाला था।
कौन्तेय दास: अब जैसा कि आपने श्रील प्रभुपाद के जाने के बाद के वर्षों में उल्लेख किया है, 1987 में कुछ गुरुओं, कुछ संन्यासी, संन्यासी प्रतिज्ञा/ नियमो का पालन नहीं कर सके, और बहुत कठिनाइयाँ थीं, जैसा कि आपने कहा कि वे बहुत महत्वपूर्ण वर्ष थे और एक समय में श्री प्रभुपाद के शिष्यों के बीच जीबीसी में सुधार, गुरुओं में सुधार के बारे में कुछ चर्चा हुई थी, वहां कागजात लिखे गए थे, और जैसा कि आपको याद है, 1987 में जीबीसी द्वारा स्थिति का विश्लेषण करने, प्रस्ताव करने के लिए अधिकृत 50 सदस्यीय समिति बनी थी। और इसी तरह। आपको उन वर्षों से क्या याद है? आप कह सकते हैं कि गुरु सुधार, जीबीसी सुधार, 1987 की बैठकों का परिणाम निकला?
जयपताका स्वामी: आप जानते हैं कि आने वाले वर्षों में एक वास्तविक भ्रम के कारण हमें क्या करना चाहिए क्योंकि हम अज्ञात जल में थे, ऐसे क्षेत्र थे जहां हमें कोई अनुभव नहीं था। श्रील प्रभुपाद हमारे आचार्य थे, और हम जीबीसी प्रणाली स्थापित करना चाहते थे। तो हम गए, हमारे कुछ सदस्य श्रील प्रभुपाद के विभिन्न भगवान भाइयों, गौड़ीय मठ के लोगों के पास गए थे, और इसलिए वे कह रहे थे, अरे एक गैर-गुरु एक गुरु की नियुक्ति कैसे कर सकता है? लेकिन मैंने व्यक्तिगत रूप से सोचा था कि श्रील प्रभुपाद ने कहा था कि जीबीसी इस्कॉन में अंतिम प्रबंधन प्राधिकरण होना चाहिए। तो यह विचार कि गुरु विशेष हैं और उन्हें अन्य गुरुओं की नियुक्ति करनी चाहिए, वह नहीं होगा जो श्रील प्रभुपाद चाहते थे। तो इस तरह अलग-अलग विभ्रान्ति थी। तो बस यह स्पष्ट करने के लिए कि श्रील प्रभुपाद की सोच के अनुरूप कौन था, हमने यह 50-सदस्यीय समिति बनाई। GBC ने इस सिद्धांत को बनाए रखने के लिए ऐसा किया कि GBC अंतिम प्रबंधन प्राधिकरण था। मुझे याद है कि मुझे अलग-अलग प्रश्नों के साथ अलग-अलग समूहों में रखा गया था, लेकिन एक साफ शब्दों मैं आप इसे पूछताछ के रूप में समझ हैं। उन्होंने सभी जीबीसी के साथ ऐसा किया और अंत में उन्होंने जीबीसी को संस्तुति की कि क्या किया जाना चाहिए। मुझे वास्तव में याद नहीं है कि किसी तरह मैं उस प्रक्रिया से बच गया। लेकिन वास्तव में संस्तुति थी - आपको पीछे मुड़कर देखना होगा और इतिहास देखना होगा, जिसका हमने अंततः निराकरण कीया। किंतु अवधारणा यह थी कि जीबीसी वास्तव में श्रील प्रभुपाद की विचारधारा का प्रतिनिधि होना चाहिए।
कौन्तेय दास: ऐसी संकटमय परिस्थितियों के बीच भी आपको किस बात ने उत्साही बनाए रखा और भक्ति सेवा में बने रहे, तब भी? और बहुतों का भक्ति से पतन हो रहा था?- संदीप सिंह
जयपताका स्वामी: श्रील प्रभुपाद ने उड़ने वाले पक्षियों के झुंड का उदाहरण दिया। एक शीर्ष पक्षी हो सकता है, वह हवा के प्रवेग में से कुछ उठान लेता है, लेकिन कुल मिलाकर सभी पक्षियों को अपने आप उड़ना पड़ता है। तो हमने अपना प्रमुख पक्षी खो दिया, जो श्रील प्रभुपाद थे लेकिन हमें उड़ते रहना था। और हमारे पास श्रील प्रभुपाद की "वाणी" थी, उनके निर्देश थे और मैं श्रील प्रभुपाद का बहुत ऋणी अनुभवित हूं। इसलिए किसी तरह मैं उड़ते रहना चाहता हूं, चाहे कुछ भी हो जाए। और यहां तक कि श्रील प्रभुपाद की उपस्थिति में भी कभी-कभी कुछ गुरु भाइयों को कठिनाई होती। लेकिन मैं श्रील प्रभुपाद की सेवा करने का प्रयत्न करता रहा। इसलिए 1977 में उन्होंने अपनी वसीयत में मुझे एक्ज़ीक्यूटर्स सूची पर रखा। उन्होंने मुझे भक्तिवेदांत स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट लाइफ चेयरमैन के रूप में रखा। इसी तरह विभिन्न सेवाएं। मुझे लगा कि श्रील प्रभुपाद की सेवा करने के लिए मेरे पास पर्याप्त उत्तरदायित्व हैं। और मुझे आगे बढ़ने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश करनी पड़ी और मुझे लगता है कि इसका श्रेय वास्तव में श्रील प्रभुपाद को जाता है। किसी न किसी तरह, मैं यह निरंतर करने में सक्षम हूं, यह उनकी दया के कारण है।
कौन्तेय दास: उत्तरदायित्व लेने के संबंध में हमारा एक प्रश्न है(व्रज विलास गौरांग दास): गुरु महाराज क्या आप हमारे आंदोलन में उत्तरदायित्व स्वीकार करने के महत्व के बारे में विस्तार से बता सकते हैं?
जयपताका स्वामी: आप देखते हैं कि भक्ति योग कृष्ण की प्रसन्नता के लिए कुछ करने के बारे में है। एक श्लोक है जो कहता है, "हृषिकेण हृषिकेश सेवनः भक्तिर उच्यते"- कि हम अपनी इंद्रियों का उपयोग अपनी इंद्रियों के स्वामी की सेवा करने के लिए करते हैं। तो श्रील प्रभुपाद और गुरु परम्परा की सेवा करने के लिए कुछ उत्तरदायित्व लेना सबसे महत्वपूर्ण है । और मुझे याद है कि श्रील प्रभुपाद वह विश्व भर में यात्रा करते और कुछ लोग उनका अनुसरण करते। वह अपने व्याख्यानों में घोषणा करते थे कि जो लोग मेरे पीछे घूमते रहते हैं वे मुझे सबसे प्रिय नहीं हैं। जो लोग कहीं रहते हैं और कुछ कार्यभार लेते हैं, वे मुझे बहुत प्यारे हैं। तो मैंने उन शब्दों को लिया कि यदि आप कृष्ण भावनामृत में सफल होना चाहते हैं, तो आपको उत्तरदायित्व लेनी चाहिए, और यदि आप उत्तरदायित्व नहीं लेना चाहते हैं तो आप भजनानंदी की तरह हैं, आप अपनी मुक्ति चाहते हैं । प्रह्लाद महाराज की तरह उन्होंने राक्षसों के बच्चों को भी उपदेश दिया। तो इस तरह उन्हें कई परीक्षाओं को सहना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिरण्यकशिपु के विद्यालय में भी कृष्ण भावनामृत फैलाने की उत्तरदायित्व ली।
गौरांग माधुरी: एक शिष्य के लिए आपका व्यावहारिक सुझाव क्या है, यदि उसके आध्यात्मिक गुरु के निर्देश और जीबीसी के आदेश के बीच कोई स्पष्ट असमंजस है? व्यवहार्य समाधान के लिए किसी को उस स्थिति से कैसे निपटना चाहिए?
जयपताका स्वामी: निश्चित रूप से जीबीसी निकाय के निर्णय को कुछ ऐसा माना जाएगा जो श्रील प्रभुपाद का प्रतिनिधित्व कर सकता है। हमने अलग-अलग जांच और संतुलन रखने का प्रयत्न किए, जैसे कि श्रील प्रभुपाद ने कुछ मंदिर अध्यक्षों के साथ बैठक की और वे दो तिहाई वोट से GBC निकाय को निर्णय वापस भेज सकते थे। अंततः: तब भी जीबीसी का फैसला अंतिम होगा। तो इसी तरह हमने हाल ही में सभा की स्थापना की। मंदिर अध्यक्षों की बैठक की तरह एक समान निर्णायकता के लिए और हमारे पास कानूनी परिषद और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि हैं। तो कुछ चेक एंड बैलेंस है। यह कहना कठिन है कि जीबीसी ने जो कहा और गुरु ने जो कहा, उसके बीच कोई टकराव है या नहीं, यह निश्चित रूप से एक भ्रमित करने वाला मुद्दा है। आप गुरु से पूछ सकते हैं कि उन्होंने क्या कहा, जीबीसी के किसी प्रतिनिधि से पूछें, देखें कि वे क्या कहते हैं। अंतत: हमें जीबीसी का पालन करना चाहिए लेकिन यह एक जटिल क्षेत्र है, हमें विवरण देखना होगा, परंतु सामान्यतया इन परिस्थितियों में हम जीबीसी की ओर झुकेंगे लेकिन हमें दार्शनिक आधार से स्पष्ट होना चाहिए। श्रील प्रभुपाद ने कहा कि आप में से कोई भी भूल कर सकता है। किंतु आम तौर पर उनका मानना होगा कि जीबीसी का बहुमत सही ढंग से निर्णय करेगा। तो उस परिस्थिति में, हमारे गुरु एक व्यक्ति हैं, अगर हमें वास्तविक चिंता है तो हम इसे उठा सकते हैं।
कौन्तेय दास: (ऑडियो ब्रेक)
जयपताका स्वामी: ज्यादातर मामलों में, मुझे लगता है कि अगर जीबीसी सदस्य या व्यक्तिगत गुरु के पास एक अलग विचार है तो हम जीबीसी का पालन करना चाहेंगे। लेकिन फिर हम ऐसा आँख बंद करके नहीं करते हैं, हम सवाल पूछते हैं। लोगों ने सोचा कि इस्कॉन मैं भक्तों का बुद्धि भ्रष्ट (ब्रेनवॉश) किया जाता है। लेकिन उन्होंने एक अध्ययन किया और विश्लेषण मैं पाया कि कुछ भक्त स्वतंत्र रूप से बुद्धिमान होते हैं और अन्य वस्तुस्थिति के बारे में सोचते हैं। और गुरु होते हुए ये आपका कर्तव्य है कि आप अपने शिष्यों को बातें समझाएं। यदि उनका कोई प्रश्न है।
ललितांगी राधा देवी दासी: आपके अनुभव में सहयोग के लिए क्या चुनौतियाँ हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए आपकी क्या सलाह है?
जयपताका स्वामी: श्रील प्रभुपाद ने कहा कि जिस तरह से आप व्यक्त कर सकते हैं कि आप उससे कितना प्रेम करते हैं, आप उतना ही अच्छा सहयोग करते हैं। और वह सहयोग संवाद के साथ आता है। इसलिए दूसरों के साथ संवाद करना, सुनना, कहना, उस तरह संवाद करना महत्वपूर्ण हो सकता है। और यह देखने का प्रयास करें कि आप किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं। आप सहयोग करना चाहते हैं, कृष्ण और गुरु परम्परा को उल्लासित करने के लिए । तो चुनौती यह होगी कि हम कुछ भौतिक वस्तुओं के साथ अपनी पहचान बनाएं। जैसे भक्ति योग का अर्थ है "सर्वो पाधिर विनीर मुक्तम तत् परात येन निर्मलम् "- सभी भौतिक पदनामों से मुक्त। यदि हम विचार करते हैं कि हम स्त्री पुरुष हैं, यह और वह, जाति, राष्ट्रीयता किसी भी प्रकार की भौतिक उपाधियाँ हैं, तो यह सहयोग के लिए एक बाधा हो सकती है। हमें चिंतन करना चाहिए कि हम कृष्ण के दास दास अनुदास और उनके शुद्ध भक्त हैं । हरे कृष्ण! आपका बहुत बहुत धन्यवाद!
जयपताका स्वामी: अगर लोग मुझे या आपको बताते हैं कि अगर वे कार्यक्रम को पसंद करते हैं, तो मैं इसकी प्रशंसा करता हूं। मेरे पास जयपताका स्वामी ऐप है जिसे आप ऐप्पल या एंड्रॉइड पर डाउनलोड कर सकते हैं। तो अब मैं कुछ कक्षाओं के लिए जा रहा हूँ, लेकिन मैं भविष्य की बैठकों के लिए भी आपकी सेवा में हूं।
ॐ तत सत! धन्यवाद!
Lecture Suggetions
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव इस्कॉन मलेशिया और पर्थ को उद्बोधन
-
20210702 श्री गौर मंडल भूमि परियोजना संभाषण
-
20210711 गोलोक - भद्रा पूर्णिमा-श्रीमद-भगवतम अभियान संबोधन
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव इस्कॉन तिरुपति को उद्बोधन
-
20210801 संबोधन: इस्कॉन जापान भक्ति-शास्त्री प्रमाण पत्र पुरस्कार समारोह
-
20210731 श्रीमद्-भागवतम् १.१०.४
-
20210612 श्रीमद्-भागवतम् 1.9.10
-
20211014 श्रील प्रभुपाद आ रहे हैं - सम्प्रदाय सम्मेलन को संबोधन
-
20211017 इस्कॉन चेन्नई के पासाना उत्सव को संबोधित करते हुए
-
20211003 प्रश्न और उत्तर, परम पूज्य जयपताका स्वामी के साथ
-
20210828 श्रीमद्-भागवतम् 1.10.33-35
-
20211106 श्रीमद्-भागवतम् 1.12.23
-
20210619 श्रीमद्-भागवतम् 1.9.17
-
20211122 श्रील प्रभुपाद पुस्तक वितरण मेराथोन उद्घाटन भाषण
-
20210628 प्रश्नोत्तर सत्र
-
20210701 प्रश्नोत्तर सत्र
-
20210605 श्रीमद्-भागवतम् 1.8.52
-
20211016 दामोदर महोत्सव वैश्विक उद्घाटन
-
20211016 बांग्लादेश भक्तों के लिए संदेश
-
20211121 रशियन दूसरी पीढ़ी के शिष्यों को संबोधन
-
20211017 श्रीमद्-भागवतम् 1.12.2
-
20210525 श्रीमद् भागवतम् 7.6.19
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभवदिवस पर इस्कॉन गंगटोक और अंबाला भक्तों को संबोधन
-
20211205 जूम संबोधन- देने के लिए जियो
-
20210807 श्रीमद्-भागवतम् 1.10.11-12
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव इस्कॉन मायापुर को उद्बोधन
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव - इस्कॉन पूर्व और पश्चिम बंगाल को उद्बोधन
-
20210801 भाद्र पूर्णिमा विशेष अभियान संबोधन
-
20211030 श्रीमद्-भागवतम् 1.12.18
-
20210830 श्रीमद्-भागवतम्
