Text Size

20210801 संबोधन: इस्कॉन जापान भक्ति-शास्त्री प्रमाण पत्र पुरस्कार समारोह

1 Aug 2021|Duration: 03:51:39|हिन्दी|सार्वजनिक वक्तव्य|Śrī Māyāpur, India

मैं श्रील प्रभुपाद को दंडवत प्रणाम करता हूं।

मैं बहुत आनंदित हूं कि 16 जापानी भक्तों ने अपनी भक्ति शास्त्री पाठ्यक्रम पूरी कर ली है। यह श्रील प्रभुपाद की इच्छा थी कि हम उनकी पुस्तकों का अध्ययन करें। मैने भी भक्ति शास्त्री किया है । मैं अब भक्ति वैभव पाठ्यक्रम कर रहा हूं। मैंने सुना है कि केशवी देवी दासी ने भक्ति वेदांत पाठ्यक्रम पूरा किया है। हमें विश्वास है कि जापानी भक्त भी श्रीमद-भागवतम का अध्ययन कायम करेंगे।

श्रीमद-भागवतम के लिए भाद्र पूर्णिमा के विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन हो रहा है। वैसे भी, आप सभी जिन्होंने भक्ति शास्त्री का अध्ययन किया है, मैं उनके लिए बहुत आनंदित हूँ। क्या राधा लीला देवी दासी, वह छात्रों में से एक है? (हाँ!)। आप सभी मुझे बहुत प्रिय हो। मुझे ज्ञात नहीं कि क्या कहूं, यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है! यद्यपि, ओलंपिक के कारण अब हर कोई टोक्यो की तरफ देख रहा है! लेकिन भक्ति शास्त्री एक स्वर्ण पदक से अधिक महत्वपूर्ण है! भक्ति शास्त्री होने से, आप भगवान कृष्ण के प्रिय हो जाते हैं । यह एक बड़ी उपलब्धि है। लोग किसी न किसी एथलेटिक्स या किसी वस्तु में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। लेकिन अपनी उपलब्धि के उपरांत, वे जन्म और मृत्यु की पुनरावृत्ति पर विजय प्राप्त नहीं करते हैं! लेकिन भक्ति शास्त्री द्वारा, भगवद गीता और श्रीमद-भागवतम को पढ़कर आप अनकहे लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह कहता है कि यदि आपके पास ये दिव्य पुस्तकें हैं, तो परमेश्वर आपके घर आते हैं। और अब यह जापानी भाषा में उपलब्ध है, यह भी एक अद्भुत उपलब्धि है। श्रील प्रभुपाद चाहते थे कि उनकी पुस्तकें दुनिया की हर भाषा में उपलब्ध हों। इस तरह, भगवान चैतन्य का आंदोलन प्रसारित होए जाएगा। मैं बहुत आभारी हूं कि आप वास्तव में पुस्तकों का अध्ययन कर रहे हैं। मैं इस समारोह में यहां आकर बहुत सम्मानित अनुभव कर रहा हूं। इस महान त्याग में आपकी मदद के लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, मैं करने को तैयार हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि केशवी देवी दासी जापानी भाषा में इसे सिखाने में मदद कर रही हैं। मुझे आशा है कि वह पढ़ाना कायम रखेगी। मैं आपके भक्ति शास्त्री के अनुभव और आपकी कुछ अनुभूतियों को सुनना चाहता हूँ।

हरे कृष्ण।

- END OF TRANSCRIPTION -
Transcribed by अजित मधुसूदन दास
Verifyed by
Reviewed by

Lecture Suggetions