मूकं करोति वाचालं पङ्गुं लङ्घयते गिरिं।
यत्कृपा तमहं वन्दे श्री-गुरुम् दीन- तारणम्
परमानन्द माधवम् श्री चैतन्य ईश्वरम्॥
हरि ॐ तत् सत्॥
जगन्नाथ स्वामी नयन पथ गामी
नयन पथ गामी भवतु में ॥
नीलाचल- चंद्र अमु प्रभु जगन्नाथ
जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ॥
सुंदराचल-चंद्र अमु प्रभु जगन्नाथ
जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ॥
आज विशेष रथयात्रा पर्व है। दुर्भाग्यवश, कोविड- 19 महामारी के कारण राज्यव्यापी आवागमन बंद हैं। अन्यथा, हम लाखों लोगों के साथ रथ-यात्रा कर रहे होते। किन्तु हमें रथ-यात्रा अत्यंत सीमित प्रकार से करनी पड़ रही है । साथ ही हम इस विशेष उत्सव को मनाना भी चाहते हैं। भगवान् चैतन्य, भगवान् जगन्नाथ को गुंडिचा मंदिर ले जाते थे, जिसे वृंदावन माना जाता है । वह भगवान् कृष्ण को , भगवान् जगन्नाथ को वापस वृंदावन ले जाने के भाव में थे। तो, यह एक महान उत्सव का समय है! भक्त भगवान् जगन्नाथ को विभिन्न भोग अर्पित कर सकते हैं।
सामान्यतः भगवान् जगन्नाथ का रथयात्रा महोत्सव कोलकाता मैदान में होता था और हजारों लोग इसमें सम्मिलित होते थे। हम प्रसाद वितरित करते थे और विभिन्न
व्याख्यान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते थे । हमारे पास भक्ति-वृक्ष समूहों के विशेष संपर्क, पुस्तक स्टॉल , प्रश्नोत्तर बूथ और विभिन्न सूचना कक्ष और अत्यधिक प्रचुर मात्रा में जगन्नाथ महाप्रसाद होता था ! तो हमें यह सब मंदिर में करना है। और भगवान् जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा और सुदर्शन चक्र की यथासंभव पूजा करनी है । तो हम आशा करते हैं कि सभी भक्त, जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा, सुदर्शन चक्र की रथ-यात्रा का महोत्सव मनाने की प्रेरणा लेंगे और पवित्र नामों, हरे कृष्ण का जप करके हम सभी धन्य होंगे|
भगवान् जगन्नाथ की जय!
बलदेव की जय!
सुभद्रा की जय!
सुदर्शन चक्र की जय!
श्रील प्रभुपाद ने कहा कि हमें भगवान् जगन्नाथ को अपने राधा कृष्ण मंदिर ले जाना चाहिए। तो सामान्यतः कोलकाता मैदान में हमारे पास श्री श्री राधा गोविंद होते थे । परन्तु यहाँ हमारे कोलकाता मंदिर में श्री श्री राधा गोविंद, तथा गौर नटराज हैं। तो किसी प्रकार हम भगवान् जगन्नाथ को इस राधा कृष्ण मंदिर में ले जाएंगे ।
आपके सहयोग के लिए धन्यवाद!
आपके उत्साह के लिए धन्यवाद!
आपकी भक्ति के लिए धन्यवाद!
“ग्रहे ठाको, वने ठाको सदा हरि बोले डाको”!
हरे कृष्ण!
Lecture Suggetions
-
20210801 संबोधन: इस्कॉन जापान भक्ति-शास्त्री प्रमाण पत्र पुरस्कार समारोह
-
20210711 गोलोक - भद्रा पूर्णिमा-श्रीमद-भगवतम अभियान संबोधन
-
20210828 श्रीमद्-भागवतम् 1.10.33-35
-
20211014 श्रील प्रभुपाद आ रहे हैं - सम्प्रदाय सम्मेलन को संबोधन
-
20210628 प्रश्नोत्तर सत्र
-
20210525 श्रीमद् भागवतम् 7.6.19
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव इस्कॉन मलेशिया और पर्थ को उद्बोधन
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव इस्कॉन तिरुपति को उद्बोधन
-
20210612 श्रीमद्-भागवतम् 1.9.10
-
20211017 श्रीमद्-भागवतम् 1.12.2
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव - इस्कॉन पूर्व और पश्चिम बंगाल को उद्बोधन
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभवदिवस पर इस्कॉन गंगटोक और अंबाला भक्तों को संबोधन
-
20211016 बांग्लादेश भक्तों के लिए संदेश
-
20210701 प्रश्नोत्तर सत्र
-
20210731 श्रीमद्-भागवतम् १.१०.४
-
20211106 श्रीमद्-भागवतम् 1.12.23
-
20210702 श्री गौर मंडल भूमि परियोजना संभाषण
-
20210807 श्रीमद्-भागवतम् 1.10.11-12
-
20211003 प्रश्न और उत्तर, परम पूज्य जयपताका स्वामी के साथ
-
20211017 इस्कॉन चेन्नई के पासाना उत्सव को संबोधित करते हुए
-
20210605 श्रीमद्-भागवतम् 1.8.52
-
20210717 जीबीसी एसपीटी (रणनीतिक योजना टीम) के साथ साक्षात्कार
-
20211122 श्रील प्रभुपाद पुस्तक वितरण मेराथोन उद्घाटन भाषण
-
20210801 भाद्र पूर्णिमा विशेष अभियान संबोधन
-
20211016 दामोदर महोत्सव वैश्विक उद्घाटन
-
20211108 श्रील प्रभुपाद तिरोभाव इस्कॉन मायापुर को उद्बोधन
-
20210619 श्रीमद्-भागवतम् 1.9.17
-
20211030 श्रीमद्-भागवतम् 1.12.18
-
20211121 रशियन दूसरी पीढ़ी के शिष्यों को संबोधन
-
20210830 श्रीमद्-भागवतम्
