Text Size

20201228 इस्कॉन शेषाद्रिपुरम, बैंगलोर, भारत के भक्ति-शास्त्री भक्तों को संबोधित करते हुए [ज़ूम सत्र]

28 Dec 2020|Duration: 00:05:52|हिन्दी|Others|Transcription|Śrī Māyāpur, India

मूकं करोति वाचालं पङ्गुं लङ्घयते गिरिं ।
यत्कृपा तमहं वन्दे श्री-गुरुम् दीन- तारणम्
परमानन्द माधवम् श्री चैतन्य ईश्वरम्॥
हरि ॐ तत् सत्॥

 

मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आपने अपना भगवद् गीता पाठ्यक्रम पूर्ण कर लिया है। चूंकि भगवद् गीता, भगवान् श्री कृष्ण द्वारा बोली गयी है अतः भगवद् गीता, भगवान् श्री कृष्ण से अभिन्न है । इसका अर्थ है कि आप सभी बहुत गहनता से भगवान् श्री कृष्ण का संग प्राप्त कर रहे थे । और इसी तरह, हम सुनते हैं कि कैसे, गंगा शुद्ध है क्योंकि यह विष्णु के चरण कमलों को स्पर्श करती है और कैसे कृष्ण मूल विष्णु हैं। भगवद् गीता उनके श्री मुख से निकली है । इस प्रकार , आप सभी ने गीता के अमृत में स्नान किया।  हम गीता-महात्म्य से भी जानते हैं कि भगवद् गीता सभी वेदों का सार है, जिसे गीतोपनिषद  के रूप में जाना जाता है, जो महाभारत का अंश है।  भगवद् गीता को समझकर, आपने सभी वेदों के सार को आत्मसात किया है।  मैं आप सभी निष्ठावान जीवात्माओं से बात करते हुए अत्यंत सम्मानित अनुभव कर रहा हूँ। और भगवद् गीता के अध्ययन और चर्चा में स्वयं को सम्मिलित करने से, आपका जीवन निश्चित रूप से पवित्र हो गया है।  मैं अति प्रसन्न हूँ और आशा करता हूँ कि आप आगे भी अपने आप को भगवद् गीता का अमृत पान करते रहेंगे ।

भगवान् चैतन्य ने कहा, भगवद् गीता का , कृष्ण की शिक्षाओं का अध्ययन करो । भगवद् गीता श्रीकृष्ण द्वारा बोली गयी है और श्रीमद्-भागवतम्  , श्रीकृष्ण के बारे में बोली गई है। तो कुछ लोग भगवद् गीता का गहनतापूर्वक अध्ययन करते हैं, और नियमित रूप से श्रीमद्-भागवतम्, भागवत पुराण का अध्ययन करते हैं, और इस प्रकार हम भगवद् गीता पढ़ने के भगवान् चैतन्य के निर्देश का पालन करते हैं। पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।  मुझे आशा है कि आप लोगों के लिए कोई विशेष कार्यक्रम होगा। आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।
हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे ॥

अनादि जगन्नाथ दास: हमारे लिए कुछ समय निकालने के लिए हृदय से श्रील गुरु महाराज को धन्यवाद। क्या आप कृपया... मैं भक्तों से अनुरोध करूंगा कि वे अपने वीडियो चालू करें, ताकि श्रील गुरु महाराज गैलरी दृश्य पटल पर आप को देख सकें। और मैं श्रील गुरु महाराज से अनुरोध करता हूँ कि कृपया सभी जीवात्माओं को अपना आशीर्वाद प्रदान करें ।

जयपताका स्वामी: उत्तम है! मेरा आशीर्वाद है, आप सभी कृष्ण भावनाभावित हों । कृष्णे मतिर अस्तु!

- END OF TRANSCRIPTION -
Transcribed by हिंदी अनुवाद राधिका प्रेमाभक्ति देवी दासी द्वारा
Verifyed by अजित मधुसूदन दास द्वारा सत्यापित
Reviewed by भवानन्दिनी देवी दासी द्वारा समीक्षित

Lecture Suggetions