Text Size

20240720 परम पावन भक्ति चारु स्वामी महाराज का स्मरण

20 Jul 2024|Duration: 00:27:21|हिन्दी|Homages to Vaiṣṇavas|Śrī Māyāpur, India

नाम ॐ विष्णुपादाय कृष्ण-प्रेष्ठाय भू-तले
श्रीमते भक्तिवेदांत-स्वामिन् इति नामिने
नमस ते सरस्वते देवे गौरवाणीप्रचारिणी
निर्विशेष-शून्यवादी-पाश्चत्य-देश-तारिणी

जय श्री कृष्ण चैतन्य प्रभु नित्यानंद

श्री-अद्वैत गदाधर श्रीवासादि-गौर-भक्त-वृंदा

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम
राम
हरे
हरे

हरि हरये नमः कृष्ण यादवाय नमः गोपाल गोविंद
राम श्रीमधुसूदन

मूकं करोति वाचालं पंगुम् लंघयते गिरिम्
यत्-कृपा तम अहम वन्दे श्री-गुरुम् दीन-तारणम्
परमानन्द-माधवम् श्री चैतन्य ईश्वरम्
हरिः ॐ तत् सत्

नाम ॐ विष्णुपादाय कृष्ण-प्रेष्ठाय भू-तले
श्रीमते भक्ति
चारु -स्वामिन् इति नामिने

जयपताका स्वामी: क्या मुझे बंगाली में बोलना चाहिए या अंग्रेजी में?

आरंभ में, मायापुर में केवल एक भजन-कुटीर थी और श्रील प्रभुपाद वहीं रहते थे । फिर, श्रील प्रभुपाद लोटस बिल्डिंग में रहने चले गए। उसके बाद धीरे-धीरे चक्र बिल्डिंग का निर्माण हुआ। गौड़ीय मठ ने भारत के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया और इसके लिए एक बहुत बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसलिए, हमारे यहाँ उतने भक्त नहीं थे। जब परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी आए, तो यह बहुत अच्छा रहा, क्योंकि उनमें अनेक गुण थे। उस समय, हम बस से यात्रा करते थे और संकीर्तन करते थे । भक्त किशोर (परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी) मेरे साथ जाते थे ।

एक दिन, जब परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी नए भक्त थे, वे अचानक चले गए। मुझे उनका घर पता था। वे दक्षिण कोलकाता में रहते थे। मैं उनके घर तीन बार जा चुका था। लेकिन उनके पिता ने कहा कि वे अपने मित्रों से मिलने गए हैं। तब मैं 3सी, अल्बर्ट रोड वापस आ गया और फिर परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी मुझसे 3सी, अल्बर्ट रोड मंदिर में मिलने आए। मैंने उन्हें बताया कि श्रील प्रभुपाद आ रहे हैं और वे उनसे (परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी से) मिलना चाहेंगे। तो वे मायापुर वापस आने के लिए सहमत हो गए । कुछ दिनों बाद, श्रील प्रभुपाद आए। और श्रील प्रभुपाद उन्हें बहुत पसंद आए ! और उन्होंने उन्हें अपनी कुछ व्यक्तिगत सेवाएँ दींइसलिए श्रील प्रभुपाद ने परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी (भक्त किशोर) को अपने निकट रखा इस प्रकार परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी श्रील प्रभुपाद के पास आए। और वृंदावन में श्रील प्रभुपाद ने उन्हें प्रथम और द्वितीय दीक्षा एक साथ दी। शायद संन्यास भी, मैं वहां नहीं था।

परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी, श्रील प्रभुपाद की बहुत अच्छी तरह से सेवा करते थे और श्रील प्रभुपाद का उनसे विशेष संबंध था । परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी को विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाना आता था। एक बार उन्होंने भट्टी - चाचुरी नामक व्यंजन बनाया , जिसमें बहुत सारी मिर्च की आवश्यकता होती है। लेकिन श्रील प्रभुपाद ने कहा,मिर्च तो नहीं है! क्यों नहीं?तब परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी ने कहा, “आप बीमार हैं। मैं आपको मिर्च कैसे दे सकता हूँ?” श्रील प्रभुपाद ने कहा, “मिर्च के बिना यह कैसे पचेगा?इस प्रकार, उनके बीच एक घनिष्ठ संबंध स्थापित हो गया। तब परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी ने मिर्च डालकर भट्टी-चाचुरी श्रील प्रभुपाद के लिए वापस ले आए। इस तरह से, इस प्रकार के कितने ही शौक हैं, उनकी कोई सीमा नहीं है!

परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी श्रील प्रभुपाद के प्रत्येक अवसर पर उपस्थित रहते थे , जैसे कि उनके प्रकटोत्सव और तिरोधान दिवस। उन्होंने श्रील प्रभुपाद के पश्चिम प्रस्थान दिवस जैसे नए त्योहारों को बढ़ावा देने में भी सहयोग दिया। इस प्रकार, परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी विभिन्न त्योहारों का आयोजन करते थे। मैं उज्जैन गया था और उन्होंने कई तरह से मेरी देखभाल की, एक बार तो उन्होंने मुझे अपने आवास में एक विशेष कमरा दिया। पास की ही इमारत में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी ने उनके द्वारा मुझे देखने की व्यवस्था की। वे कई तरह से व्यक्तिगत रूप से हमारी देखभाल करते थे । वे सभी जीबीसी सदस्यों को विशेष प्रसाद देते थे । चूंकि मेरे लिए वहां जाना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने मुझे टिफिन में प्रसाद भेजा ! वे विभिन्न संकीर्तन भक्तों के लिए विशेष कक्षाएं भी लेते थे। उनके साथ उनका बहुत अच्छा रिश्ता था और वह हमेशा मुझे गले लगाते थे।

जब वे अचानक इस तरह हमें छोड़कर चले गए, तो हम बहुत दुखी हुए । मैंने विशेष रूप से परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी के शिष्यों के लिए एक ईमेल आईडी बनाई थी और जो लोग मुझे उस पर पत्र लिखते थे, मैं उन्हें विशेष प्राथमिकता देता था । वे श्रील प्रभुपाद के अत्यंत प्रिय थे। मुझे लगता है कि इसीलिए श्रील प्रभुपाद ने उन्हें वापस बुला लिया। श्रील प्रभुपाद ने हमें कई निर्देश दिए हैं। इसलिए, मैंने उन निर्देशों का पालन करने के लिए कुछ समय तक प्रार्थना की और प्रार्थना की। परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी, यदि वे हमारे बीच रहते, तो हमें बहुत प्रसन्नता होती।

परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी श्रील प्रभुपाद के लिए अनेक सेवाएँ करते थे। उन्होंने श्रील प्रभुपाद पर अभय चरण नामक एक फिल्म श्रृंखला बनाई थी । मैंने सुना है कि इसका बंगाली में भी अनुवाद हो चुका है। और कल यह रिलीज़ होगी। यह एक गुप्त बात है! खैर, परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी श्रील प्रभुपाद और सभी भक्तों से अनेक प्रकार से प्रेम करते थे। एक बार उज्जैन में हमारी मध्यावधि बैठक हुई थीतब परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी जी ने परम पूज्य भक्ति पुरुषोत्तम स्वामी जी को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी ओर से कोई गलती नहीं हुई है।

इसलिए, परम पूज्य भक्ति चारु स्वामी सभी भक्तों के प्रिय थे। उनके शिष्य उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इसीलिए आज मायापुर में यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह बहुत ही अद्भुत बात है! हरे कृष्ण!

(गुरु महाराज ने आधिकारिक तौर पर श्रृंखला "अभय चरण" का बंगाली संस्करण जारी किया।)

फिर गुरु महाराज ने कुछ मिनट तक कीर्तन किया।

- END OF TRANSCRIPTION -
Transcribed by Jayarāseśvarī devī dāsī
Verifyed by
Reviewed by

Lecture Suggetions